Delhi Metro News: 25 मार्च तक प्रभावित रहेगी दिल्ली मेट्रो की Green लाइन सेवा, देखें नया शेड्यूल

नई दिल्ली । दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) द्वारा ग्रीन लाइन मेट्रो सेवा को लेकर एक एडवाइजरी जारी की गई है. इस एडवाइजरी में ब्रिगेडियर होशियार सिंह (बहादुरगढ़) से इंद्रलोक और कीर्तिनगर के बीच मेट्रो के समय-सारिणी में बदलाव किया गया है. इसके चलते इस लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों को एक महीने और परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

Metro Rail Image

सोमवार से शनिवार के बीच सुबह और रात के दौरान इस लाइन पर मेट्रो सेवाओं की समय-सारिणी में बदलाव किया गया है. वहीं रविवार को भी इस लाइन पर मेट्रो के आवागमन के समय में बदलाव किया गया है. यह व्यवस्था 25 मार्च तक के लिए लागू रहेगी.

DMRC ने ट्वीट करते हुए कहा है कि Green लाइन की पहली और आखिरी मेट्रो के समय में बदलाव को अब 25 मार्च 2022 तक जारी रखा जाएगा. इस रूट पर पंजाबी बाग हॉल्ट पर काम की वजह से 28 फरवरी से इसे 25 मार्च तक बढ़ा दिया गया है. इसके बाद भी हॉल्ट को फिर से लोगों के लिए खोला जाएगा. इसके बाद ही Green लाइन के यात्री Pink लाइन पर सीधे आवाजाही कर सकेंगे.

Green लाइन मेट्रो के समय-सारिणी में बदलाव

DMRC ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि इस रूट पर प्लेटफॉर्म बनाने का काम निर्माणाधीन है. यह रूट तैयार हो जाने के बाद Green लाइन के यात्री Pink लाइन (मजलिस पार्क से शिव विहार) से सीधी आवाजाही कर सकेंगे. यह लाइन पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर जुड़ेगी, लेकिन इस इंटरचेंज पर यात्रियों के लिए टिकट की सुविधा नहीं होगी, यात्री सिर्फ मेट्रो से आवागमन कर सकेंगे.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

आखिरी मेट्रो कब तक मिलेगी

गौरतलब है कि मेट्रो ने इस रूट पर पहली बार आखिरी मेट्रो का समय 18 जून को 30 सितंबर तक के लिए बदला था लेकिन बाद में इसे 15 जनवरी तक बढ़ा दिया. फिर दोबारा बढ़ाकर 28 फरवरी किया गया और अब फिर से 25 मार्च तक बढ़ा दिया गया. अब इस रूट पर इंद्रलोक से ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन तक जाने के लिए रात 9:30 बजे के बाद मेट्रो नहीं मिलेगी. हालांकि लाइन शुरू होने के बाद पहले की तरह 11 बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेगी.

Green लाइन मेट्रो के लिए परिचालन का नया टाइम-टेबल

• ब्रिगेडियर होशियार सिंह से इंद्रलोक सुबह 7.00 बजे और आखिरी मेट्रो रात 9.00 बजे तक (सोमवार से शनिवार)

• ब्रिगेडियर होशियार सिंह से कीर्ति नगर सुबह 7.18 और आखिरी मेट्रो रात 9.10 बजे तक (सोमवार से शनिवार)

• इंद्रलोक से ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन सुबह 7.25 और रात 9.30 बजे तक (सोमवार से शनिवार)

• ब्रिगेडियर होशियार सिंह से इंद्रलोक सुबह 8.00 बजे और आखिरी मेट्रो रात 9.00 बजे तक (रविवार)

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.