हरियाणा: हड़ताल की तैयारी हुई पूरी, रोडवेज कर्मियों ने आर पार की लड़ाई का किया ऐलान

चरखी दादरी । हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर 28 और 29 मार्च को होने वाली हड़ताल की पूरी तैयारीयां की जा चुकी हैं. हड़ताल को सफल बनाने के लिए डिपो स्तर पर मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा मीटिंग करते हुए जिम्मेदारियां लगाई जा रही हैं. इसी दौरान दादरी डिपो में कर्मचारियों ने रोष मीटिंग करते हुए प्रदर्शन करते हुए हड़ताल को सफल बनाने एवं आर – पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है.

Haryana Roadways

रोडवेज वर्कशाप की मीटिंग का आयोजन नरेंद्र दिनोद, जयभगवान कादयान और रणबीर गहलौत की अगुवाई में किया गया. इन कर्मचारी नेताओं ने सरकार को खुले रुप से आप – पार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी है.

क्या मांगे है कर्मचारी नेताओं की?

कर्मचारी नेताओं ने कि प्रमुख मांगों में सरकार द्वारा निजीकरण को बढ़ावा देने के तहत अंतर राज्य रूटों पर 20 प्रतिशत सरकारी बसें तथा 80 प्रतिशत निजी बसों को चलाने के विरोध में, पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, परिचालक व लिपिक को पे मैट्रिक्स लेवल 6 में 35600 का वेतनमान देने, सेवानिवृत्त कर्मचारी को फ्री ट्रैवलिंग की सुविधा जारी करवाने खाली पदों पर पक्की भर्ती करने, विभाग में 10 हजार नई सरकारी बसें शामिल करने, 1992 से 2004 के मध्य लगे कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से पक्का करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित 26 सूत्रीय मांगें शामिल हैं.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.