महंगाई के सवाल पर बौखलाए बाबा रामदेव, पत्रकार को दी चुप होने की सलाह

करनाल ।  योगगुरु बाबा रामदेव बीते बुधवार को हरियाणा के करनाल जिले में पहुंचे. इस दौरान बाबा रामदेव ने कश्मीर पंडितों पर आधारित द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर राजनीतिक पार्टियों पर जमकर निशाना साधा. योग गुरु रामदेव ने कहा कि ‘कश्मीर के लोगों पर लंबे समय तक अत्याचार हुआ है इस बर्बरता को द कश्मीर फाइल्स ने जीवंतता के साथ दर्शाया है.’

ramdev baba

वही महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर पूछे गए सवाल पर बाबा रामदेव बौखला गए और उन्होंने मीडिया कर्मी को चुप रहने की हिदायत दे डाली.

दरअसल मीडिया कर्मी द्वारा बाबा रामदेव से जब बढ़ती महंगाई, मोदी सरकार को बनने पर पेट्रोल डीजल की कीमत में प्रति लीटर ₹40 और घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹300 मिलने वाले पुराने दावों को लेकर सवाल पूछा गया तो शुरुआत में रामदेव बाबा ने अटपटे जवाब दिए और पत्रकार को भटकाने की कोशिश की. लेकिन जब वह सफल नहीं हो पाए. तो उन्हें गुस्सा आ गया और उटपटांग जवाब देने लगे. बाबा रामदेव ने पत्रकार को यहां तक यह भी बोल दिया कि “अब चुप हो जाओ, नहीं तो ठीक नहीं होगा”

वहीं, साक्षात्कार में बाबा रामदेव ने कहा कि दानवीर कर्ण की नगरी के नाम से करनाल की पहचान, इस जगह को उदारता, परोपकार और सेवा के लिए जाना जाता है. करनाल भारतवर्ष के गौरवशाली परंपराओं का प्रतीकात्मक स्थल है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पूर्व सांसद अश्वनी कुमार एवं पूर्व गृहमंत्री आईडी स्वामी सरीखी जैसी विभूतियों से जुड़ी इस जगह पर दान करने वालों की कोई कमी नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ दशकों से करनाल से उनका काफी लगाव रहा है.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.