हरियाणा के लिए खुलेंगे विकास के नए द्वार, मिलेगी एक और नेशनल हाईवे की सौगात

चंडीगढ़ । हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने एसवाईएल को प्रदेश की बैकबोन बताते हुए पंजाब हरियाणा के बीच जल बंटवारे को लेकर शुरू हुए विवाद को जल्दी निपटारे होने की उम्मीद जताई है. बता दें बीते बुधवार को दुष्यंत चौटाला भवानी दौरे पर थे.  इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि एसवाईएल से पंजाब-हरियाणा जल बंटवारे पर जल्द निपटारे की उम्मीद है. उन्होंने आगे कहा कि पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों के जल बंटवारे को लेकर सुप्रीम कोर्ट अपना काम कर रहा है.

Dushyant Choutala 1

और इस मामले को लेकर केंद्र सरकार पूरा सहयोग दे रही है. वहीं दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी सहयोग की उम्मीद जताते हुए कहा कि ‘दिल्ली को भी पानी चाहिए. पंजाब में भी आप आम आदमी पार्टी की सरकार है. इसीलिए उम्मीद है कि एसवाईएल पर जल्द निपटारा होगा.’इसके आगे उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में सतलुज यमुना लिंक नहर हरियाणा की बैकबोन होगी.

1 अप्रैल से प्रदेश सरकार खरीदेगी अनाज

वहीं डिप्टी सीएम ने फसल खरीद मामले के सवाल पर कहा कि प्रदेश में 1 अप्रैल से फसलों की खरीद शुरू हो जाएगी मंडियों में किसानों की फसलों को खरीदने के लिए तमाम तरह की व्यवस्था की गई है साथ ही उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसानों की फसल का एक-एक दाना एमएसपी की निर्धारित कीमत पर प्रदेश सरकार खरीदेगी. उन्होंने आगे कहा कि आज हमारी सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है कि बाजारों में किसानों को सरसों के निर्धारित एमएसपी से अधिक कीमत प्राप्त हो रही है.

कहां होगा नेशनल हाईवे का निर्माण

हरियाणा को मिलने वाली नए हाईवे की सौगात को लेकर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हिसार हिसार से वाया तोशाम, बाढड़ा, सतनाली, रेवाड़ी  पर नए नेशनल हाईवे का निर्माण होगा. जिससे प्रदेश के विकास के लिए नए द्वार खुलेंगे. और क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा. उन्होंने आगे कहा कि इस परियोजना को लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा स्वीकृति मिल चुकी है. और अब जल्द ही डीपीआर बनेगी. दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ग्रामीण विकास के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहर जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी.

ताऊ देवीलाल पार्क में प्रतिमा का किया अनावरण

इस दौरान उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने महेंद्रगढ़ में ताऊ देवीलाल पार्क में पूर्व उप-प्रधानमंत्री जननायक ताऊ देवीलाल की सवा 11 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया. डिप्टी सीएम ने ताऊ देवीलाल को जन-जन का नायक बताया. उन्होंने आगे कहा कि आज इस स्थान पर ताऊ देवीलाल की प्रतिमा का अनावरण किया गया है. जहां आपातकाल के दौर में चौधरी देवीलाल ने 19 महीने जेल में गुजारे थे.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.