सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी: बुढ़ापा पेंशन में की बढ़ोतरी, जानिए अब खाते में आएंगे कितने रुपये

नई दिल्ली । पेंशन वह सुविधा है जो लोगों के लिए उनके बुढ़ापे की लाठी होता है. इस सुविधा के कारण किसी वृद्ध को अपनी वृद्धावस्था में किसी के सामने हाथ फैलाने की आवश्यकता नहीं होती. यह तो हम सभी जानते हैं कि केंद्र और राज्यों की तरफ से बुजुर्गों के लिए पेंशन योजनाएं चलाई जा रही है. इन्हीं योजनाओं में उत्तराखंड में चल रही वृद्धावस्था पेंशन को बढ़ाने का काम किया गया है.

pension

बुजुर्गों को मिली बड़ी सौगात

बता दें कि, उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने गरीब और बेसहारा बुजुर्गों की मुश्किल को हर करते हुए उन्हें एक बड़ी खुशखबरी दी है. जी हां, राज्य में अब बुजुर्ग दंपतियों यानी पति – पत्नी दोनों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिया जाएगा.

पेंशन में हुई 200 रुपये की बढ़ोतरी

इस पेंशन योजना में उत्तराखंड सरकार ने समाज कल्याण विभाग की ओर से विधवा, वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन में बढ़ोतरी की है. यानी अब सभी पेंशनभोगियों को 1200 रुपये की जगह 1400 रुपये की पेंशन दी जाएगी. और इस हिसाब से देखा जाए तो बुजुर्ग दंपतियों के खाते में 2800 रुपये की पेंशन दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले राज्य में पति या पत्नी दोनों में से किसी एक को ही पेंशन का लाभ मिलता था. लेकिन अब विभाग ने दोनों के पात्र होने पर पेंशन देने का निर्णय लिया है.

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.