कर्मचारियों और पेंशनरों को हरियाणा सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में की बढ़ोतरी

चंडीगढ़ । हरियाणा की मनोहर सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें शानदार तोहफा दिया है. प्रदेश सरकार ने इनके महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की घोषणा कर दी है. हरियाणा सरकार के इस फैसले का कर्मचारी संगठनों और कर्मचारी नेताओं ने दिल की गहराइयों से स्वागत किया और कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों के हितों में उठाया गया कदम सराहनीय है.

haryana cm office image

बता दें कि हरियाणा सरकार ने ही केन्द्र सरकार की तर्ज पर महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की घोषणा कर दी है. सरकार के इस फैसले से सीधे-सीधे लगभग 5 लाख से ऊपर कर्मचारियों और अधिकारियों को फायदा पहुंचेगा. सरकार के इस फैसले के बाद अब से पहले सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन और पेंशन ले रहे लोगों को 31% की जगह 34% भत्ता दिया जाएगा. कर्मचारियों और अधिकारियों को बढ़ी हुई राशि का लाभ 1 जनवरी 2022 से मिलेगा.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

हरियाणा वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने इस संबंध में लिखित आदेश जारी कर दिए हैं. बताया जा रहा है कि प्रदेश के दो लाख 85 हजार को इसका फायदा मिलेगा. इसके अलावा 2,62,000 पेंशनर्स को इस घोषणा के बाद फायदा होने जा रहा है. खास बात यह है कि पिछले 3 माह का एरियर भी अगले माह सरकारी कर्मचारियों के वेतन में शामिल हो जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.