हरियाणा में गर्मी से हुआ हाल-बेहाल, भैंसों के लिए बना स्विमिंग पूल

चंडीगढ़ । हरियाणा में तमाम जिलों का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है. आम जनजीवन गर्मी और गर्म हवाओं के चलते बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. गर्मी के कारण पशुओं की ज़िंदगी पर भी बुरा असर पड़ रहा है. प्रदेश में संवर्धन एवं संरक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है. जिसके तहत हिसार में भैंसों के संवर्धन के लिए स्थापित केंद्रीय भैंस अनुसंधान ने इस भीषण गर्मी से भैंसों को निजात के लिए स्विमिंग पूल बनाएं हैं.

Cow and Buffalo

भैंसों के लिए स्विमिंग पूल

इस स्विमिंग पूल में भैंसों को तीन चार बार नहलाया जाता है. गर्मी से परेशान भैंसे इसमें घंटों खड़ी रहती हैं. इस पूल में ठंडे पानी की बौछार के लिए फव्वारे भी लगाए गए हैं. दरअसल हरियाणा और बाकी के प्रदेशों में खासतौर पर दुग्ध उत्पादन के लिए भैंसों को पाला जाता है. भैंस का रंग काला होने की वजह से और ज़्यादा गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. ज़्यादा गर्मी में भैंसों में हीट स्ट्रेस होने का खतरा रहता है. इतनी गर्मी की वजह से दूध उत्पादन में भी कमी आ जाती है. वहीं गर्भवती भैंसों को गर्मी के कारण और भी ज़्यादा परेशानी होती है.

क्या कहते हैं वैज्ञानिक

डॉक्टर अनुराग भारद्वाज जो कि केंद्रीय भैंस रिसर्च संस्थान के वैज्ञानिक हैं, ने कहा कि अक्सर गर्मियों के मौसम में तापमान बढ़ने पर दुधारू पशुओं को हीट स्ट्रेस की दिक्कत हो जाती है. चूंकि भैंस का रंग काला होता है इसलिए उसे ज़्यादा खतरा रहता है. काला रंग गर्म जल्दी होता है. पशुओं को इस समस्या से बचने के लिए उन्हें खुले हवादार कमरे में रखा जाना चाहिए. भैंसों को गर्मी से बचाने के लिए हमने पूल का निर्माण किया है.

पशुओं का रखें खास ध्यान

पशुओं को गर्मी से बचाने के साथ अन्य कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. इस मौसम में पशुओं को समय समय पर पानी पिलाना चाहिए. पशुओं को पोष्टिक खाना खिलाएं. इसके साथ ही हरा चारा खिलाना चाहिए ताकि उनके शरीर में पानी की कमी ना हो.

हीट स्ट्रेस की समस्या को कैसे पहचानें

चिकित्सकों के अनुसार दुधारू पशु गर्मियों में हाफना शुरू कर देते हैं. इसके अलावा शरीर का तापमान भी बढ़ जाता है. डिहाइड्रेशन से पशु की खाल भी झुर्रीदार हो जाती है. पानी की कमी से आंखें भी अंदर धंस जाती हैं. पशुओं में सांस लेने की दर 35 स्वांस प्रति मिनट या इससे अधिक हो जाती है. इसकी वजह से पशु सुस्त होने लगता है. यदि ऐसे कोई भी लक्षण दिखें तो तुरंत अपने नजदीकी पशु चिकित्सक को दिखाएं.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.