हरियाणा के इन चार जिलों में मास्क लगाना अनिवार्य, नहीं तो कटेगा चालान

चंडीगढ़ । हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने कहा है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एनसीआर के चार जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है.साथ ही मास्क पर जुर्माना भी लगाने की बात कही है.

Mask in Car

बता दें कि विज ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि कोरोना के 238 मामलों में से 198 गुरुग्राम के हैं और लगभग 22 मामले फरीदाबाद के हैं, बाकी हरियाणा के आधे से अधिक जिलों में कोरोना के शून्य मामले हैं. वहां कोई कोरोना के मामले नहीं बढ़ रहे हैं. गुरुग्राम में कोरोना के बढ़ते मामलों का अध्ययन करने के लिए टीम भेजी गई थी, गुरुग्राम में मामले क्यों बढ़ रहे हैं और इस अध्ययन की रिपोर्ट आना बाकी है. फिलहाल एहतियात के तौर पर दिल्ली से सटे चार जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में फेस मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है.

उन्होंने कहा कि “हम पूरी तरह से तैयार हैं, हमारा स्टाफ तैयार है, हमारे उपकरण, बिस्तर, ऑक्सीजन सब तैयार है.”, लेकिन लोग अब सावधान रहें और समय-समय पर सैनिटाइजर या साबुन से हाथ धोते रहें.

कानून व्यवस्था को लेकर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ”विधायक कुलदीप बिश्नाई को दो करोड़ रुपये की धमकी दी गई, हमने कड़ी कार्रवाई की और दो दिन में अपराधियों को पकड़ लिया और हमारा पुलिस प्रशासन सतर्क है.” उन्होंने कहा कि मैं खुद हर जिले, हर एसपी से उनकी रोजाना की रिपोर्ट लेता हूं कि उन्होंने कितने मामले पकड़े हैं और कितने ड्रग्स, हथियार, जुआरी पकड़े हैं, हर एसपी की रिपोर्ट रोज आती है.

 

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.