ओवर स्पीड पर अब लगेगा मोटा चालान, रेवाड़ी पुलिस ने चलाया अभियान

रेवाड़ी। रेवाड़ी पुलिस ने बढ़ते सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए ओवर स्पीड ड्रंकन ड्राइव अभियान चलाया है. अभियान के तहत रेवाड़ी के दिल्ली जयपुर हाईवे 48 पर निखरी कट के पास ट्रैफिक पुलिस ने ओवर स्पीड वाहनों पर पैनी नज़र रखी. वीडियो स्पीड मीटर की सहायता से ओवर स्पीड चालान लगाकर ट्रैफिक पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है.

TRAFFIC POLICE

यदि कोई व्यक्ति अब अपने वाहन को ओवर स्पीड चलाएगा तो उसे 2000 का मोटा चालान भरना होगा और इसके साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है. अब देखना होगा कि इस अभियान से लोग समझेंगे या फिर हादसों में कोई कमी नहीं होगी.

यह भी पढ़े -  District AYUSH Society Rewari Jobs: रेवाड़ी में 16 पदों पर निकली वैकेंसी, फटाफट करें अप्लाई

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.