आज से लागू हुए LPG की कीमतों से लेकर UPI पेमेंट तक ये 4 बड़े बदलाव, यहां देखें डिटेल्स

चंडीगढ़ | आज मई महीने की पहली तारीख है और हर बार की तरह इस महीने की शुरुआत में कई बड़े बदलाव हुए हैं जो आपकी जेब से जुड़े हुए हैं. इसमें गैस की कीमतें, बैंक की छुट्टियां आदि शामिल हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप इन बदलावों से जुड़ी अहम जानकारियां जुटाएं, ताकि आप किसी भी आकस्मिक परेशानी से खुद को बचा सकें.तो आइए जानते हैं आज से लागू हुए 4 बड़े बदलाव जो आपको प्रभावित करेंगे.

lpg

UPI में निवेश की सीमा बढ़ी

आज से हुए बदलावों में एक अहम बदलाव UPI पेमेंट्स से निवेश की सीमा में बढ़ोतरी है. सेबी के नए नियमों के मुताबिक 1 मई से अगर आप UPI के जरिए किसी आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं तो 5 लाख रुपये तक की बोली लगा सकते हैं. पहले यह सीमा 2 लाख रुपये थी. गौरतलब है कि 2018 में आईपीआई में निवेश के लिए यूपीआई को मंजूरी दी गई थी, जो 1 जुलाई 2019 से लागू है. आपको बता दें कि एलआईसी का आईपीओ 4 मई को आने वाला है और सरकार इसमें निवेश के लिए लोगों को लुभाने की कोशिश कर रही है.

3 दिन नहीं होगा बैंको में काम

मई की शुरुआत में लगातार 3 दिन बैंकों में काम नहीं होगा. इसके अलावा बैंकों के पास इस महीने 13 दिन की छुट्टी है. गौरतलब है कि रविवार को कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे और एक को मजदूर दिवस, दूसरी पर परशुराम जयंती और 3 को ईद

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

LPG हुआ महंगा

तेल कंपनियां हर महीने एलपीजी गैस की कीमतों में कुछ न कुछ बदलाव करती हैं. कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में पिछले महीने की पहली तारीख को 50 रुपये की वृद्धि की गई थी. इस महीने इसमें 100 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

यहां लगेगा टोल टैक्स

लखनऊ से गाजीपुर जाने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आज से टोल टैक्स लगना शुरू हो जाएगा. केंद्र ने इसकी अनुमति दे दी है. यह 340 किमी लंबी एक्सप्रेस है और इसका रिकवरी रेट 2.45 रुपए प्रति किमी हो सकता है. इसके टोल प्वाइंट्स पर भी फास्टैग की सुविधा जल्द ही शुरू हो जाएगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.