फरीदाबाद: एक्सप्रेसवे पर मोहना केजीपी के पास बनेगा उतार-चढ़ाव जंक्शन, ग्रामीण क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति

फरीदाबाद । मुख्यमंत्री मंगलवार को फरीदाबाद के पनहेड खुर्द में खड़ेसरी बाबा अभधूत नाथ की 12 वर्ष की तपस्या के संपूर्ण होने पर आयोजित संत सम्मेलन में पहुंचे. उन्होंने इस अवसर पर पूरे देश से पधारे साधु-संतों व 8 मान के संत समाज का अभिनंदन करते हुए सभी को परशुराम जयंती की शुभकामनाएं भी दी.

haryana cm press conference

सीएम खट्टर ने इस दौरान कहा है कि फरीदाबाद जेवर एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे पर मोहना केजीपी (कुंडली गाजियाबाद एक्सप्रेस वे) के पास बड़ा उतार-चढ़ाव जंक्शन बनाया जाएगा. सीएम मनोहर लाल खट्टर ने इस दौरान कहा है कि इससे फरीदाबाद के ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और गांव के लोग भी इस एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर सकेंगे.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद में पार्कों का सुंदरीकरण, नई सीवर लाइन और स्ट्रीट लाइट पर 40 करोड़ खर्च
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.