आखिरकार बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने भी माना, हरियाणा की बिजली भेजी जा रही है गुजरात

सिरसा । हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने अपने सिरसा स्थित निवास स्थान पर लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को उन्हें हल करने के निर्देश दिए. इस दौरान बिजली मंत्री ने हरियाणा में उपजे बिजली संकट को लेकर मीडिया के सवालों का बेबाक जवाब दिया. उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिन से बिजली संकट का काफी हद तक राहत है और कोई अघोषित बिजली कटौती नहीं की जा रही है. चौटाला ने कहा कि गर्मी ने अबकी बार पिछले 15 साल का रिकार्ड तोड़ा है. इससे पहले अप्रैल में कभी भी इतना अधिक तापमान नही दर्ज किया गया था. उन्होंने कहा कि जाहिर सी बात है कि गर्मी बढ़ेगी तो बिजली की मांग भी बढ़ेगी लेकिन फिर भी हमने और राज्यों की बजाय स्थिति को जल्द संभाल लिया है.

ranjeet chautala

रणजीत चौटाला ने कहा कि हरियाणा के लगभग 6300 गांवों में से 5600 गांवों में हम 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कर रहे हैं. हर गांव में हर साल 10-20 एसी नए लग रहें हैं. उस हिसाब से 50 हजार के पार एसी हर साल नए जुड़ रहे हैं. ऐसे में बिजली की खपत ज्यादा बढ़ रही है.

बिजली मंत्री ने बताया कि गुरुग्राम में डीएलएफ का बहुत बड़ा शोरुम है और वहां हजारों की संख्या में एसी लगें हुए हैं जिसके चलते बिजली की खपत ज्यादा हो रही है. इसके अलावा नई इंडस्ट्री दिल्ली के आसपास हरियाणा में सेट हो रही है, जिसके चलते बिजली की खपत का करीब 30% भार हमें झेलना पड़ रहा है. लेकिन फिर भी हम बिजली आपूर्ति बहाल करने को लेकर लगातार प्रयासरत हैं.

यह भी पढ़े -  Airforce School Jobs: वायुसेना स्कूल सिरसा में निकली PRT व स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन

वहीं गुजरात बिजली भेजने के रणदीप सुरजेवाला के आरोपों का जवाब देते हुए रणजीत चौटाला ने कहा कि नैशनल ग्रिड भारत सरकार की संपत्ति है. उसमें न हम कुछ कर सकते हैं और न ही कोई अन्य राज्य. वो जिसे चाहे, उस राज्य को बिजली आपूर्ति कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि सुरजेवाला के ऐसे आरोप राजनीति से प्रेरित है और वो सिर्फ झूठ बोल कर जनता को गुमराह कर रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.