भूलकर भी ना करें मनी प्लांट से जुड़ी यह 5 गलतियां, बढ़ सकती है आर्थिक समस्याएं

ज्योतिष, Money Plant Tips | आपने अक्सर देखा होगा कि घरों के अंदर और बाहर साज -सज्जा के लिए मनी प्लांट का पौधा लगा होता है. ऐसा करने से जहां एक और घर की ग्रीनरी बढ़ती है, वही आपका घर काफी खूबसूरत भी लगने लगता है.

money plant

मान्यता है कि यदि आप घर में मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं तो परिवार से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है. आज हम आपको इस खबर में मनी प्लांट से जुड़ी पांच ऐसी बातों के बारे में बताएंगे जो आपको भूलकर भी नहीं करनी चाहिए. मनी प्लांट के पौधे को ज्यादा धूप की आवश्यकता नहीं होती, इसीलिए तेज धूप में यह पौधा मुरझा जाता है.

मनी प्लांट लगाते समय दिशा का रखें विशेष ध्यान

इस वजह से हमें इस पौधे को हमेशा घर के अंदर ही रखना चाहिए. यदि हम इस पौधे को खुली धूप में रखते हैं, तो यह सूख सकता है जिससे आर्थिक रूप से अशुभ माना जाता है. मनी प्लांट के पौधे को कभी भी सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए, क्योंकि यह पौधा काफी तेजी से बढ़ता है, इसलिए यदि आप इसे नीचे छोड़ देते हैं तो यह जंगल की तरह आपके घर में फैल जाएगा. इसे वास्तु शास्त्र में अच्छा नहीं माना जाता.

कभी भी गिफ्ट में ना दे मनी प्लांट का पौधा 

आप भूल कर भी मनी प्लांट का पौधा गिफ्ट ना करें. इस पौधे को शुक्र ग्रह का प्रतीक माना जाता है. यदि आप इस पौधे को गिफ्ट में दे देते हैं, तो आपके घर की सुख शांति और आर्थिक समृद्धि भी दूसरे को गिफ्ट में मिल जाती है. घर में सुख समृद्धि और परिवार में शांति के लिए जरूरी है कि आप मनी प्लांट को सही दिशा में लगाए. यदि आप ऐसा नहीं करते, तो आप कर्ज के बोझ तले दब जाते हैं.

घर में बना रहे मां लक्ष्मी का प्रवाह, करें यह काम 

जिस वजह से आपको उत्तर पूर्व दिशा में इस पौधे को बिल्कुल भी नहीं लगाना चाहिए. बल्कि आपको इस पौधे को हमेशा दक्षिण पूर्व दिशा में रखना चाहिए. घर में मां लक्ष्मी का प्रवाह बना रहे, इसके लिए मनी प्लांट की देखभाल में कभी भी कोई कमी नहीं होनी चाहिए. अन्य पौधों की तरह मनी प्लांट की पत्तियां भी जल्दी सुख जाती हैं, ऐसे में आपको सुखी हुई पत्तियों को हटा देना चाहिए.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.