जिला कोर्ट में गर्मियों की छुट्टियां हुई शुरु, जानिए क्या है नया शेड्यूल

रोहतक | बुधवार को जिला अदालत में गर्मियों की छुट्टी कर दी गई हैं. यानी की इस दौरान कोर्ट में एक माह तक का अवकाश रहेगा. 1 से लेकर 30 जून तक अलग – अलग न्यायाधीश छुट्टी पर रहेंगे. हालांकि छुट्टियों के दौरान शेड्यूल के मुताबिक अदालतों में सुनवाई जारी रहेगी. बता दें कि यह आदेश जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके यादव की तरफ से जारी किया गया है.

ADVOCATE VAKIL COURT JUDGE

सिविल कोर्ट में 1 माह तक रहेगी छुट्टियां

सिविल कोर्ट में 1 माह तक छुट्टियां रहेंगी. इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट महत्वपूर्ण मामलों में ही सुनवाई करेंगे, वहीं सेशन कोर्ट में 15 दिनों तक सभी मामलों में सुनवाई होगी. इस आदेश से सबंधित पत्र सभी न्यायाधीशों, जिला जेल, एसपी और हरियाणा होईकोर्ट को भेज दिए गए हैं.

पत्र में इस प्रकार से छुट्टियां की गई निर्धारित

इन आदेशों के अनुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके यादव 8 से 30 जून तक, एडीएसजे राज कुमार एक से 15 जून तक, एडीएसजे नरेश कुमार एक से 15 जून तक, एडीएसजे राकेश 16 से 30 जून तक, एडीजेएस फैमिली काेर्ट राजेश गुप्ता 8 से 30 जून तक,  एडीएसजे डॉ. गगनगीत कौर 8 से 30 जून तक, एडीएसजे मनपाल रमावत 16 से 30 जून तक, एसीजेएम मंगलेश चौबे 1 से 15 तक, सीजेएम दीप्ति 16 से 30 तक, जेएमआईसी गायत्री 16 से 30 तक अवकाश पर रहेंगी. इसी प्रकार अन्य की भी छुट्टियां निर्धारित की गई हैं.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.