हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, कपास की खेती करने वाले किसानों को मिलेगा प्रति एकड़ तीन हजार रुपये

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार द्वारा पहले भी किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं. सरकार ने कई अलग और नई तरह की फसलों की खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया है. वहीं, अब हरियाणा सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है. जिसके तहत कपास की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 3 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी.

cotton kapas

गौरतलब है हरियाणा सरकार राज्य में देसी कपास का उत्पादन बढ़ाना चाहती है. क्योंकि इसका मार्केट काफी अच्छा-खासा है. इसी क्रम में पिछले सीजन में प्रदेश में करीब 15.90 एकड़ में कपास की खेती की गई थी. वहीं, अब इस सीजन में सरकार ने 19.25 एकड़ क्षेत्र में कपास की बिजाई का लक्ष्य रखा है.

31 जून तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

सरकार द्वारा दिए जाने वाले लाभ को प्राप्त करने के लिए इच्छुक किसानों को सबसे पहले मेरी फसल मेरा ब्यौरा पार्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इच्छुक किसान 31 तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इसके लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट fasal.haryana.gov.in पर जाना होगा.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.