एस्कॉर्ट्स लिमिटेड फरीदाबाद करने जा रही है रोजगार मेले का आयोजन, जाने कब और कहां आयोजित होगा मेला

उकलाना | हरियाणा के श्रम रोजगार मंत्री श्री अनूप धानक जी के प्रयासों के कारण ITI सुरेवाला (उकलाना) में रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है. आपको बता दें कि 25 जून 2022 यानी शनिवार को देश की प्रसिद्ध कंपनी “एस्कॉर्ट लिमिटेड फरीदाबाद” द्वारा रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है. ITI पास उम्मीदवारों के लिए ये एक अच्छा अवसर है.

JOB FAIR

कब होगा रोजगार मेले का आयोजन

रोजगार मेले का आयोजन 25 जून 2022 शनिवार को किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  HPSC पीजीटी भर्ती पर अपडेट, दस्तावेज जांच से पहले अभ्यर्थी जरूर जान लें ये बात

आयु सीमा

रोजगार मेले में हिस्सा लेने वाले आवेदकों की आयु सीमा 18 वर्ष से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

शैक्षणिक योग्यता

ITI ट्रेड ( फिटर, मशीनिस्ट, ट्रेक्टर मकैनिक, पेंटर,वेल्डर) उम्मीदवार इस मेले में हिस्सा ले सकते हैं.

इस प्रकार होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. कंपनी द्वारा इंटरव्यू सुबह 9:00 बजे शुरू हो जायेंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह सभी संबंधी दस्तावेजों सहित ITI सुरेवाला पहुंच जाए.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.