हरियाणा के किसान धान की बजाय फलों के बाग लगाए, मिलेगा विशेष अनुदान

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि धान की बजाय फलों के बाग लगाने पर किसानों को विशेष अनुदान सरकार दे रही है. इसके लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है. किसान इल लिंक https://hortnet.gov.in पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं.

haryana cm

किसानों को मिल रहा है ये लाभ

किसानों को अमरूद के बाग लगाने के लिए 11,500 रुपये, नींबू के बाग के लिए 12 हजार रुपये और आंवला के बाग के लिए 15 हजार रुपये सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दिए जाते हैं. लागत को देखते हुए अब किसानों को नए बाग लगाने के लिए 50 प्रतिशत प्रति हेक्टेयर अनुदान दिया जा रहा है. इससे किसान बागवानी को अपनाकर अधिक लाभ कमा सकते हैं.

इस अनुदान योजना के तहत एक किसान 10 एकड़ तक का बाग लगा सकता है. किसानों की आय दोगुनी करने और उन्हें बागवानी के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए बागवानी विभाग के माध्यम से कई योजनाएं लागू की जा रही हैं. बागवानी फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा बागवानी बीमा योजना चलाई जा रही है. यह योजना सब्जियों, फलों और मसालों को प्राकृतिक आपदाओं के जोखिम से मुक्त कर किसानों को फसलों की लागत कम करने में कारगर साबित होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान भूमि दस्तावेज, बैंक कॉपी और आधार कार्ड के साथ जिला उद्यान कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं. जिन किसानों ने वित्तीय वर्ष 2021 में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के नियमानुसार अमरूद, आंवला और नींबू के बाग लगाए हैं, वे भी अनुदान राशि के लिए आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि हरियाणा सरकार लगातार किसानों की आय को बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है. इसके लिए सरकार कई योजनाएं लागू कर चुकी है.।हालांकि योजनाओं के बारे में किसानों को अधिकतर जानकारी नहीं होने की वजह से वह सरकार की नई योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.