रेवाड़ी | रेवाड़ी जिले के गांव धारण में केल्ड्रिस इंडिया रिफ्रेक्टरीज लिमिटेड धारूहेड़ा, ट्री आई फाउंडेशन पूना, द ब्लू एंड ग्रीन होप के सौजन्य से बीएमडी यूथ क्लब धारण ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। बता दें कि 10 मिनट में 150 किसानों के साथ 1200 फलदार पौधें लगाकर गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड बनाकर रेवाड़ी जिले के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करवाई है.
एसडीएम बावल संजीव कुमार ने कहा कि गांव धारण व बावल के लिए ये एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिस कारण गांव को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है, इसके लिए केल्ड्रीज इंडिया कम्पनी व सभी युवा साथियों व किसानों का अहम योगदान रहा है. इन सब की वजह यह महान कार्य संभव हो पाया है, इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं.
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम बावल संजीव कुमार रहे, उनके साथ सुशासन सहयोगी अमन वालिया, जिला बागवानी अधिकारी, आरसीसीआई अध्यक्ष एसएन शर्मा, आरसीसीसी सचिव अनुराधा, कैल्ड्रिस इंडिया धारूहेड़ा के मुखिया ज्योयदीप, ट्री आई फाउंडेशन से तनवीर, आनन्द कुमार, द ब्लू एंड ग्रीन हॉप के प्रधान पंकज गांव व आसपास के सैकड़ों लोग मौजूद रहे.
