हरियाणा को मिली एक और सुपरफास्ट ट्रेन की सौगात, दिल्ली-पंजाब का सफर होगा आसान

जींद | आजादी के अमृत महोत्सव पर रेलवे विभाग ने रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है. रेलवे ने दिल्ली से भटिंडा के बीच नई सुपरफास्ट ट्रेन शुरू कर दी है. रेलवे पैसेंजर वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव सुखदेव राम ने बताया कि भटिंडा- दिल्ली के बीच नई सुपरफास्ट ट्रेन चलने से दिल्ली, हरियाणा व पंजाब तीनों राज्यों के लोगों को फायदा होगा.

Indian Railway

सुपरफास्ट ट्रेन के शेड्यूल की जानकारी देते हुए रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन संख्या 20409, दिल्ली से भटिंडा के लिए सुबह 8 बजे रवाना होकर 9:11 बजे रोहतक, 9:57 बजे जींद, 10:55 बजे जाखल और 12:30 बजे भटिंडा पहुंचेगी. इसी तरह ट्रेन नंबर 20410, भटिंडा से शाम 3:55 बजे रवाना होकर 5:03 बजे जाखल ,5:56 बजे जींद, 6:40 बजे रोहतक और रात 8:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

हरियाणा को मिलेगा फायदा

भटिंडा- दिल्ली के बीच शुरू हुई इस नई सुपरफास्ट ट्रेन सेवा का हरियाणा के यात्रियों को भी फायदा पहुंचेगा. जींद और रोहतक से दिल्ली जाने के लिए एक और नई ट्रेन सेवा की सौगात मिलने से सफर आसान हो जाएगा. वहीं इसके साथ ही रेलवे पैसेंजर वेलफेयर एसोसिएशन ने रेल मंत्रालय से आग्रह करते हुए कहा है कि ट्रेन संख्या 19023-19024 फिरोजपुर- मुंबई जनता एक्सप्रेस ट्रेन को भी फिर से पटरी पर उतारा जाएं.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.