वायरल विडियो: सोनाली फोगाट को जबरन पिलाया गया ड्रग, क्लब से सीसीटीवी फुटेज आया सामने

हिसार | TikTok स्टार और बीजेपी की नेता सोनाली फोगाट के मर्डर केस की जांच जैसे- जैसे आगे बढ़ रही है,हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. गोवा पुलिस ने इस मामले में अभी तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें सोनाली के पीए सुधीर सांगवान व उनका दोस्त सुखविंदर, क्लब मालिक व दो ड्रग पेडलर शामिल हैं. पुलिस पुछताछ में सुधीर और सुखविंदर ने सोनाली को जबरन ड्रग देने की बात कबूली है.

Sonali Phogat

एक और सीसीटीवी फुटेज आया सामने

गोवा पुलिस को सोनाली फोगाट मर्डर केस में एक और सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है. ये फुटेज भी उसी क्लब की है जिसमें सोनाली, सुधीर और सुखविंदर उस दिन पार्टी कर रहे थे. गोवा पुलिस ने दावा करते हुए कहा कि इस फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि सुधीर व सुखविंदर सोनाली को कुछ पिला रहे हैं, जिसके बाद सोनाली की तबीयत बिगड़ी थी.

सहज नजर नहीं आई सोनाली

इस सीसीटीवी फुटेज में सुधीर सांगवान सोनाली को जबरन ड्रग पिला रहा है. सोनाली बार- बार मना कर रही थी लेकिन वो शख्स सोनाली के मुंह पर बोतल लगा देता है. पीने के बाद सोनाली झट से नीचे थूकती है लेकिन सुधीर फिर से बोतल सोनाली के मुंह पर लगा रहा है. पीने से पहले सोनाली नॉर्मल डांस कर रही थी लेकिन जैसे ही सुधीर ने सोनाली को कुछ पिलाया वो बेहोश होने लगी.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.