Sonali Phogat Murder Case: पुलिस रिमांड में पीए सुधीर सांगवान ने किया चौंकाने वाला खुलासा, गोवा पुलिस ने की पुष्टि

हिसार, Sonali Phogat Murder Case | आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुकी भारतीय जनता पार्टी की नेता सोनाली फोगाट की हत्या मामले में एक सनसनीखेज़ बात निकलकर सामने आई है. सोनाली मर्डर केस में मुख्य आरोपित बनाए गए पीए सुधीर सांगवान ने गोवा पुलिस की पुछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है. बता दें कि सोनाली की हत्या के आरोप में सुधीर सांगवान और उसका दोस्त सुखविंदर गोवा पुलिस के पास 10 दिन की रिमांड पर हैं.

Sonali Phogat

गोवा पुलिस के एसएचओ प्रसल्ला देसाई ने पुष्टि करते हुए कहा कि गोवा पुलिस के रिमांड के दौरान सुधीर सांगवान ने खुलासा किया है कि सोनाली और वो लिव- इन- रिलेशनशिप में रह रहे थे. उन्होंने बताया कि रिमांड के दौरान कई जानकारियां गोवा पुलिस के हाथ लगी है. हालांकि गोवा पुलिस अभी भी इस मामले में खुलकर कुछ भी कहने से बचती नजर आ रही है.

राजनीतिक करियर के चलते गुप्त रखा था रिश्ता

गोवा पुलिस ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान सुधीर ने बताया है कि सोनाली के साथ अपने प्यार के रिश्ते को वो दुनिया से छिपाकर रख रहे थे और दुनिया के सामने वो पीए बनकर ही रह रहा था. सुधीर ने बताया कि गुरुग्राम स्थित सोसायटी में लिया गया फ्लैट भी उन्होंने अपने लिए ही किराए पर लिया था और गोवा आने का प्रोग्राम भी इसी फ्लैट पर आकर बना था.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

सुधीर सांगवान ने गोवा पुलिस को बताया कि सोनाली फोगाट के राजनीतिक करियर पर किसी तरह की आंच न आए, इसलिए उन्होंने दुनिया से अपने रिश्ते को छिपाकर रखा था. सोनाली का राजनीतिक करियर चढ़ाव पर था और इसके लिए वो इस रिश्ते को बीच में नहीं आने देना चाहते थे. वहीं गोवा पुलिस ने बयान दिया है कि दस दिन की रिमांड अवधि पूरी होने पर कोर्ट से आगे रिमांड अवधि बढ़ाने की गुजारिश की जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.