हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, टंकी फुल करवाने से पहले जान लें नया रेट

चंडीगढ़ | तेल कंपनियों ने बुधवार को हरियाणा में पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है. बता दें कि पेट्रोल डीजल की घटती बढ़ती कीमतों का असर आमजन की जेब पर पड़ता है. ग्लोबल मार्केट में ईंधन की कीमत कम होने पर आज हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है. तेल कंपनियों द्वारा जारी नए भाव के अनुसार आज हरियाणा में एक लीटर पेट्रोल का दाम 97.34 रुपए है तो वहीं डीजल 90.19 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

Petrol Diesel Price 1

साईबर सिटी गुरुग्राम की बात करें तो यहां आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 96.83 रुपए चुकाने होंगे जबकि डीजल 89.71 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है. वही फरीदाबाद में एक लीटर पेट्रोल का भाव 97.49 बना हुआ है जबकि डीजल 90.35 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं हरियाणा के सिरसा जिले में पेट्रोल- डीजल का भाव सबसे अधिक बना हुआ है. यहां एक लीटर पेट्रोल 98.73 रुपए हो गया है जबकि डीजल 91.54 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

बात राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां आज पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां आज एक लीटर पेट्रोल 96.20 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है जबकि डीजल के लिए आपको 84.26 रुपए खर्च करने होंगे. बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में क्रुड ऑयल की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल का दाम हर रोज अपडेट किया जाता है. इसी आधार पर देश की तेल कंपनियां प्रतिदिन पेट्रोल डीजल की कीमतों में बदलाव करती है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

SMS से जानें प्रतिदिन ताजा भाव

पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें आप SMS के माध्यम से भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 92249-92249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.