Flipkart सेल में इन स्मार्टफोन पर दिया जा रहा है बंपर डिस्काउंट, देखें लिस्ट

टेक डेस्क | आज से Flipkart की बिग बिलीयन डे सेल्स शुरू हो चुकी है. बता दें कि इस सेल्स में ग्राहकों को स्मार्टफोन पर कई बेहतरीन ऑफर मिल रहे हैं. यदि आप भी 20,000 रूपये तक की कीमत का फोन खरीदना चाहते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी अहम होने वाली है. फोन पर मिलने वाले ऑफर प्रीपेड ऑडर व बैंक कार्ड पर आधारित है. बहुत सारे ऐसे फोन भी उपलब्ध है जिन पर फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है.

Flipkart Sale

फ्लिपकार्ट की सेल मे इन स्मार्टफोन पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट 

Xiaomi 11i hypercharge

शाओमी का यह स्माटफोन 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है. वैसे तो इस फोन की कीमत 24,999 रूपये है, परंतु फ्लिपकार्ट की सेल में यह फोन आपको महज 19,999 रूपये में मिल रहा है. इसके अलावा भी आप ICICI बैंक और एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके 10% अतिरिक्त छूट प्राप्त कर सकते हैं. प्रीपेड आर्डर करने पर आपको 3500 की छूट दी जा रही है. इस प्रकार कुल मिलाकर आप इस फोन पर 5000 रूपये की बचत कर सकते हैं.

Realme 9 Pro+

इस स्मार्टफोन की कीमत 22,999 रूपये है, परंतु अब यह सेल के दौरान वास्तविक कीमत से 2000 रूपये कम में मिल रहा है. इसके साथ ही आप ICICI बैंक और एक्सिस बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करके भी 3000 रूपये तक की छूट पा सकते हैं. जिसके बाद आपको यह फोन 18,499 रूपये रूपये मे मिल जाएगा.

Samsung Galaxy F23

सैमसंग गैलेक्सी F23 के 4GB +128GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 12,499 रूपये है. सेल के दौरान आपको यह स्मार्टफोन 10,999 रूपये में मिल रहा है. एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड पर भी 10 परसेंट की छूट ऑफर की जा रही है.

Redmi Note 10 Pro Max 

फ्लिपकार्ट की बिग बिलीयन डे सेल के दौरान आप रेडमी के स्मार्टफोन को 14,999 रूपये में खरीद सकते हैं. वैसे इस स्मार्टफोन की कीमत 17,999 रूपये है. साथ ही आपको ICICI बैंक और एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 1500 रुपए और प्रीपेड ऑर्डर पर 1500 रुपए की छूट दी जा रही है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.