हरियाणा में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, जल्द होगी 17 हजार पदों पर भर्ती

रोहतक | हरियाणा के सीएम मनोहर लाल रोहतक दौरें पर रहे. जहां उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में एक निजी संस्थान की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. इस कार्यक्रम के दौरान सीएम मनोहर लाल ने प्रदेश भर से विभिन्न बोर्ड परीक्षा में अव्वल रहने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने इन छात्रों की हौसला अफजाई करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

Teacher

शिक्षकों की कमी जल्द करेंगे दूर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में टीचर ट्रांसफर प्रकिया के दौरान शिक्षकों की कमी जगजाहिर होकर सामने आई है और इस दौरान शिक्षकों की कमी के चलते प्रदेश भर में बहुत से स्कूलों पर लोगों ने ताले भी लगाए थे. सीएम ने कहा कि इस कमी को पूरा करने के लिए 17 हजार नए शिक्षकों की भर्ती की जाएगी, जिसमें 11 हजार शिक्षक नियमित तौर पर और 6 हजार आउटसोर्सिंग पालिसी के तहत भर्ती होंगे.

ऐसा करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य

सीएम मनोहर लाल ने बताया कि हरियाणा में 10वीं से 12वीं कक्षा तक के 5 लाख छात्रों को टेबलेट वितरित किए जा चुके हैं और जल्द ही ढाई लाख छात्रों को भी टेबलेट दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि देशभर में ऐसा कोई भी राज्य नहीं है जहां सरकारी स्कूलों में बच्चे टेबलेट से पढ़ रहे हैं. ये उपलब्धि हासिल करने वाला हरियाणा देश का इकलौता राज्य है. उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार गरीब बच्चों के लिये भी कई योजनाएं चला रही है.

यह भी पढ़े -  District AYUSH Society Rewari Jobs: रेवाड़ी में 16 पदों पर निकली वैकेंसी, फटाफट करें अप्लाई

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हमारी सरकार ने हरियाणा के हर ज़िले में सरकारी स्कूलों के सुधारीकरण की दिशा में तेजी से कदम आगे बढ़ाए हैं. छोटे बच्चों के लिए 4 हजार Play Way स्कूल शुरू किए गए हैं. सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास लग रही है. सीएम ने बताया कि Super-100 कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं की निःशुल्क तैयारी करवाई जाती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.