खुशखबरी: हरियाणा सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा, 7471 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती

पंचकूला | हरियाणा में शिक्षक की नौकरी हासिल करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी से जूझ रही हरियाणा सरकार ने TGT के 7471 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के माध्यम से इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा. केवल हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही इस भर्ती के लिए आवेदन के पात्र होंगे. भर्ती प्रक्रिया के लिए आनलाइन आवेदन 5 अक्टूबर से शुरू हो रहें हैं जबकि फीस जमा करने की लास्ट डेट 28 अक्टूबर होगी.

Teacher

7471 शिक्षकों की होगी भर्ती

स्कूलों में शिक्षकों की कमी को लेकर विपक्षी दलों के निशाने पर आई हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने एक साथ इतने पदों पर भर्ती निकालकर समूचे विपक्ष की बोलती बंद कर दी है. प्रदेश सरकार का कहना है कि किसी भी सूरत में शिक्षकों की कमी नहीं रहने दी जाएगी. शिक्षकों की कमी की वजह से बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो,इसका ध्यान रखते हुए जल्द ही इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा.

5 अक्टूबर से आनलाइन आवेदन

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने साल 2019,20,21 में TGT और PGT के पदों पर भर्ती निकाली थी. 9361 पदों के लिए लगभग 27 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था लेकिन सामाजिक आर्थिक आधार व अनुभव के अंकों को लेकर नए मानदंड तय किए जाने के कारण सरकार ने जनवरी और मार्च में पदों को वापस ले लिया था.

यह भी पढ़े -  Delhi Health Department Jobs: दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

पहले सामाजिक आर्थिक आधार पर 10 अंकों का लाभ मिलता था लेकिन अब इनको घटाकर 5 अंक कर दिया गया है. अब नए सिरे से पदों को विज्ञापित कर आवेदन मांगे गए हैं. पूर्व में निकली भर्ती में आवेदन करने वालों को आयु और फीस में छूट प्रदान की जाएगी.

शेष हरियाणा कैडर में भर्ती (मेवात को छोड़कर)

विषय – कुल पद

अंग्रेजी – 1751

गृह विज्ञान – 73

संगीत – 10

शारीरिक शिक्षा – 821

कला – 1443

संस्कृत – 714

विज्ञान – 1297

उर्दू – 21

मेवात कैडर में भर्ती

विषय – कुल पद

हिंदी – 106

गृह विज्ञान – 06

संगीत – 01

शारीरिक शिक्षा – 246

कला – 260

संस्कृत – 212

विज्ञान – 234

उर्दू – 100

गणित – 93

सामाजिक अध्ययन – 83

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.