त्यौहारी सीजन में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, टंकी फुल करवाने से पहले जान लें नया रेट

चंडीगढ़ | तेल कंपनियों ने रविवार 2 अक्टूबर यानि आज हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है. आज हरियाणा में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल देखने को मिला है. पेट्रोल की कीमत में 19 पैसे तो वही डीजल 18 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है. त्यौहारी सीजन में पेट्रोल और डीजल पर भी महंगाई की मार देखने को मिली है.

Petrol Diesel Price 1

नई कीमतें जारी होने के बाद साईबर सिटी गुरुग्राम में आज एक लीटर पेट्रोल का भाव 96.71 रुपए पहुंच गया है तो वही डीजल 89.59 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में एक लीटर पेट्रोल 97.49 रुपए जबकि डीजल 90.35 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. प्रदेश के जिलों की बात करें तो यहां सबसे महंगा पेट्रोल- डीजल सिरसा जिले में बिक रहा है. यहां एक लीटर पेट्रोल का भाव 98.08 रुपए जबकि डीजल 90.91 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में विकास कार्यों को मिली बड़ी रफ्तार, कई जिलों में होने वाले हैं ये बड़े बदलाव

वहीं, राजधानी चंडीगढ़ की बात करें तो यहां 20 मई के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. चंडीगढ़ में आज एक लीटर पेट्रोल का भाव 96.20 रुपए तो वही डीजल 84.26 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में क्रुड आयल की कीमतें निचले स्तर पर पहुंच गई है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि त्यौहारों के सीजन पर आमजन को आसमान छूती पेट्रोल- डीजल की कीमतों से कुछ राहत मिल सकती है.

SMS से जाने नया रेट

आप SMS के जरिए भी घर बैठे पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें पता कर सकते हैं. इंडियन आयल की अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 92249-92249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग- अलग होता है जो आपको IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.