आज से शुरू हो रहे हैं इन राशि के जातकों के अच्छे दिन, जानिये सप्ताहिक राशिफल

ज्योतिष | वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है. जब भी एक ग्रह अपनी चाल बदलता है तो सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव दिखाई देता है. ग्रहों की चाल से जहां कुछ राशि के जातकों को शुभ फल प्राप्त होते हैं तो कुछ राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ जाती है. ग्रहों की चाल के आधार पर ही सप्ताहिक राशिफल का आकलन किया जाता है. ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए काफी बढ़िया रहने वाला है, कुछ राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है.

Jyotish Rashi Grah

जानिए इस सप्ताह का राशिफल

वृषभ राशि :- इस राशि के जातकों का मन परेशान रहेगा. क्रोध करने से बचे, परिवार का सहयोग मिलेगा, कारोबार में सुधार होगा, नौकरी में परिवर्तन की भी संभावना बन रही है, धैर्य बनाकर चलने की आवश्यकता है.

मिथुन राशि :- मन में आ रहे नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है, नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती ह. इस राशि के जातकों का कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा, नौकरी व कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं.

सिंह राशि :- इस राशि के जातकों को इस सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. मन प्रसन्न रहेगा परंतु फिर भी आपको धैर्यशील बने रहना है. नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं. आपको शासन सत्ता का सहयोग मिल सकता है. शैक्षिक कार्यों में काफी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. अपनी भावनाओं पर काबू रखें, स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है.

यह भी पढ़े -  मेष राशि में होगी सूर्य और मंगल की युति, 11 मई से शुरू होगा इन भाग्यशाली राशियों का अच्छा समय

धनु राशि :- इस राशि के जातकों को क्रोध करने से बचना चाहिए. घर परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, परिवार में सुख शांति बनी रहेगी. नौकरी में भी स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. इच्छा के विरुद्ध आपको कई कार्यों की जिम्मेदारी मिल सकती है, आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी.

तुला राशि :- इस राशि के जातकों की आय मे कमी व खर्च बढ़ने से परेशानिया बढ़ सकती है. किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं. मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे परंतु बातचीत में थोड़ा संयम बरतने की आवश्यकता है. अतिरिक्त क्रोध करने से बचें. आय में वृद्धि होगी, संचित धन भी बढ़ेगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.