अब किसान विकास पत्र योजना में निवेश पर मिलेगा अधिक ब्याज, जानें इससे जुड़ी अहम बातें

चंडीगढ़ | डाकघर की कई छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी हुई है. इससे अब डाकघर की किसान विकास पत्र (KVP) योजना में निवेश करने पर अब 6.9% की जगह 7% वार्षिक ब्याज मिलेगा. अभी देश के ज्यादातर बड़े बैंक FD पर अधिकतम 6% तक का ब्याज दे रहे हैं इसलिए इस स्कीम में पैसा लगाकर आप ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं.

POST OFFICE

खाता भी किया जा सकता है स्थानांतरित

इसमें इस सर्टिफिकेट को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में ट्रांसफर किया जा सकता है. इसे एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में भी ट्रांसफर किया जा सकता है. किसान विकास पत्र में निवेश करने वाले व्यक्ति की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए. सिंगल अकाउंट के अलावा ज्वाइंट अकाउंट की भी सुविधा है. नाबालिग भी योजना में शामिल हो सकते हैं लेकिन इसकी देखरेख उनके माता-पिता को करनी होगी.

यह भी पढ़े -  दुनिया की सबसे महंगी गाय की कीमत, भारत से खास कनेक्शन; जानकर उड़ जाएंगे होश

ढाई साल का लॉक-इन पीरियड

अगर आप अपना निवेश वापस लेना चाहते हैं तो आपको कम-से-कम ढाई साल (30 महीने) तक इंतजार करना होगा. इसमें ढाई साल का लॉक-इन पीरियड होता है यानी आप इतने सालों तक इस योजना से पैसे नहीं निकाल सकते हैं.

पैसा इतने समय में दोगुना होगा

अगर आप किसान विकास पत्र में पैसा लगाते हैं तो यह लगभग 10 साल 3 महीने (124 महीने) में 7% प्रति वर्ष की वर्तमान ब्याज दर से दोगुना हो जाएगा.

बैंक ब्याज दर

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया – 5.50
पंजाब नेशनल बैंक – 5.60
बैंक ऑफ बड़ौदा – 5.55
आईसीआईसीआई – 5.80
एचडीएफसी – 5.50

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.