रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में आई कमी, इतने रूपये सस्ता हुआ एलपीजी

नई दिल्ली | नवंबर की शुरुआत एक राहत भरी खबर लेकर आई है. नए महीने के पहले दिन रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की गई है. बता दें, बीते दिनों प्राकृतिक गैस के दाम लगातार आसमान छू रहे थे. इन सबके बावजूद गैस सिलेंडर के दाम कम किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, यह कमी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की दरों में की गई है. राष्ट्रीय राजधानी में आज से 19 किलो का एक कर्मशियल गैस सिलेंडर 115.50 रुपये सस्ता हो गया है.

Gas Cylinder

इसके अलावा, कई शहरों में कीमतों में भी कमी आई है. पिछले महीने की पहली तारीख को कर्मशियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भी कटौती की गई थी. रसोई गैस सिलेंडर की नई दरें आज से जारी कर दी गई हैं.

महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट

  • दिल्ली में 19 किलो के इंडेन एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत अब 1744 रुपये हो गई है, जो पहले 1859.5 रुपये थी. मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1,844 में मिलता था, जो अब 1,696 रुपये में मिलेगा.
  • चेन्नई में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत अब 1,893 रुपये है, जिसके लिए पहले 2,009.50 रुपये का भुगतान करना पड़ता था. अब कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,846 रुपये होगी, जो पहले 1,995.50 रुपये थी.
  • सरकार ने लोगों को राहत देते हुए कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में कटौती की है. हालांकि, घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 115.50 रुपये की कटौती की है. विमान का ईंधन 4.2 प्रतिशत महंगा हुआ.
यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों को मिलेगी देश के पहले डबलडेकर स्काईवॉक की सुविधा, स्टेशन से बाहर निकले बगैर बदल सकेंगे मेट्रो

विमान ईंधन की कीमत में बढ़ोतरी

विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में मंगलवार को 4.2 फीसदी की बढ़ोतरी की गई. सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमत 4,842.37 रुपये प्रति किलोलीटर या 4.19 प्रतिशत बढ़ाकर 1,20,362.64 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई है. पिछले महीने विमान ईंधन की कीमत में 4.5 प्रतिशत की कटौती की गई थी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.