हरियाणा के इन जिलों में 9 और 12 नवम्बर को रहेगी छुट्टी, यहाँ देखे जिलों की लिस्ट

चंडीगढ़ | जिला परिषद तथा पंचायत समितियों के चुनावों को देखते हुए हरियाणा के कुछ जिलों में अवकाश घोषित किया गया है. अम्बाला, चरखी दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और सोनीपत (कुरुक्षेत्र जिला के लाडवा ब्लॉक के गॉंव सम्भालखा को छोड़कर) में जिला परिषद तथा पंचायत समिति के सदस्यों के चुनावों के लिए 9 नवंबर व 12 नवंबर 2022 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा.

Haryana Panchayat Election 2022

राज्य सरकार के कार्यालयों, बोर्ड, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ पंचायती राज संस्थानों के क्षेत्रों में स्थित कारखानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, दुकानों इत्यादि में भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा, जिससे इन संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारी भी वोट डाल सकेंगे. बता दें यह छुट्टी इसलिए दी जाती है ताकि चुनावों के समय में किसी भी तरह की लोगों को समस्या ना हो. इस वजह से सरकार सार्वजनिक छुट्टी घोषित करने का ऐलान करते है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

बता दें कि इससे पहले जिला परिषद तथा पंचायत समिति के सदस्यों के चुनावों के लिए भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूहं, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर में 30 अक्तूबर व 2 नवंबर को जिलों में राज्य सरकार के कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों आदि में सार्वजनिक अवकाश था.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.