आम लोगों पर एक बार फिर महंगाई की मार, आज से मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम

नई दिल्ली | महंगाई की मार एक बार फिर आम लोगों पर पड़ी है. मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध और टोकन वाला दूध आज से दिल्ली-एनसीआर में एक रुपये प्रति लीटर और दो रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है. सोमवार (21 नवंबर) से फुल क्रीम दूध की कीमत 63 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 64 रुपये प्रति लीटर हो गई. हालांकि, कंपनी ने 500 एमएल के पैक में बिकने वाले फुल क्रीम दूध की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. टोकन मिल्क (बल्क वेंडेड मिल्क) 50 रुपये प्रति लीटर बेचा जाएगा.

Mother Dairy Shop

मदर डेयरी ने रविवार (20 नवंबर) को जानकारी दी थी कि उसने सोमवार से दिल्ली-एनसीआर में फुल क्रीम दूध की कीमतों में 1 रुपये प्रति लीटर और टोकन दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. मदर डेयरी ने इस साल चौथी बार दूध के दाम बढ़ाए हैं.

दूध के दाम क्यों बढ़ाए जा रहे

मदर डेयरी के एक प्रवक्ता ने कहा कि डेयरी किसानों से कच्चे दूध की खरीद की लागत में वृद्धि के कारण यह निर्णय लिया गया है. इस साल पूरे डेयरी उद्योग में दूध की मांग और आपूर्ति में भारी अंतर देखा जा रहा है. चारे की बढ़ती लागत, अनियमित मानसून आदि के कारण कच्चे दूध की कीमतों पर दबाव पड़ने से कच्चे दूध की उपलब्धता प्रभावित हुई है.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

अक्टूबर में भी दाम बढ़े

इससे पहले अक्टूबर में मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कुछ अन्य बाजारों में फुल क्रीम दूध और गाय के दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. मार्च और अगस्त में भी सभी वैरिएंट के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. अक्टूबर में अमूल ने गुजरात को छोड़कर सभी राज्यों में फुल क्रीम दूध और भैंस के दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की भी घोषणा की थी. इस बढ़ोतरी से फुल क्रीम दूध 63 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.