PM Kisan Yojana: किसानों के खातों में आने वाले हैं 13वीं किस्त के पैसे, तुरंत करें यह काम

नई दिल्ली, PM Kisan Yojana | हमारे देश में कई ऐसी योजनाएं चल रही है, जिनका लाभ शहरों से लेकर गांव के लोगों को मिल रहा है. इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाना होता है. इसी दिशा में केंद्र सरकार की तरफ से किसानों के लिए भी एक योजना चलाई जा रही है. बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में 6,000 रूपये सहायता राशि के रूप में दिए जाते है.

PM Kisan Yojana

यह राशि किसानों को एक बार ना मिलकर हर 4 महीने में दो- दो हजार करके मिलती है. इस योजना के अंतर्गत अब तक 12 किस्त जारी की जा चुकी है और किसान 13वी किस्त का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में जरूरी है कि किसान यह दो काम जरूर करवाएं, जिनके बारे में हम आपको जानकारी देंगे. यदि आप यह काम नहीं करवाते, तो आप के खातों में किस्त के पैसे नहीं आएंगे.

यह दो काम तुरंत करवाएं

पहला काम: यदि आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और आप चाहते हैं कि आपके किस्त के पैसे ना अटके और आपको समय पर मिले, तो ऐसे में आपको भू- सत्यापन करवाना होगा. अगर आपने यह अब तक नहीं करवाया है, तो अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क करके करवा लें.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार की लाडली भत्ता योजना का उठाएं फायदा, हर महीने मिलेगी 3 हजार रुपए पेंशन

दूसरा काम: आप चाहते हैं कि आपके किस्त के पैसे ना अटके और समय पर आपको मिल जाए, तो इसके लिए आप ई- केवाईसी करवा ले. सरकार की तरफ से पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि प्रत्येक लाभार्थी को ई -केवाईसी करवाना जरूरी है. यदि लाभार्थी ई -केवाईसी नहीं करवाता, तो उसे किस्त के पैसे नहीं मिलेंगे

इस प्रकार करवाए ई- केवाईसी

  • अगर आपको ई- केवाईसी करवानी है, तो इसके लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान पोर्टल पर जाना होगा.
  • यहां पर आपको फॉर्मर कॉर्नर वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है जिसके बाद एक नई स्क्रीन ओपन होगी.
  • नई स्क्रीन के ओपन होते ही, आपको ई- केवाईसी का विकल्प नजर आ जाएगा.
  • इसके बाद आपको 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना होगा और फिर सर्च पर क्लिक करना होगा.
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे यहां दर्ज करें.
  • जैसे ही आप ओटीपी सबमिट कर देंगे, आपकी ई- केवाईसी सफलतापूर्वक हो जाएगी.
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.