भिवानी: ट्रैफिक पुलिस का धुंध के मौसम में चलते वाहनों को रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान लगातार जारी

भिवानी । भिवानी में लगातार तेज हवाओं के चलने से ठंड बढ़ रही है. जिसके कारण धुंध भी बढ़ रही है. धुंध बढ़ने के कारण एक्सीडेंट होने का खतरा बना रहता है. इस खतरे को कम करने के लिए पुलिस विभाग द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाया जा रहा है. यह योजना बढ़ती हुई धुंध व कोहरे के कारण बनाई गई है. जिससे कि दूर से आते हुए वाहन  नजर आ सके.

fotojet 18

ट्रैफिक पुलिस द्वारा योजना को अंजाम दिया जा रहा है

ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य किया जा रहा है. इस कार्य का आदेश भिवानी के एसपी द्वारा दिया गया था.भिवानी ट्रैफिक पुलिस के एसएचओ राय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहनो पर रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान शुरू किया गया है. उन्होंने बताया कि धुंध के चलते वाहन आते हुए नजर नहीं आते. जिसकी वजह से कभी भी दुर्घटना हो सकती है.

रिफ्लेक्टर दूर से ही नजर आ जाते हैं.ऐसा करने से दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा.ट्रैफिक पुलिस द्वारा भिवानी व आसपास के गांवों के मोड़ पर पहुंचकर वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य किया जा रहा है. ट्रैफिक पुलिस द्वारा सभी बड़े बड़े वाहनों में व  छोटे वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.