ज्योतिष | ग्रहों की अपनी एक खास गति होती है. गोचर के दौरान यह प्रतिगामी और वक्री हो सकते है. सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र 4 ऐसे ग्रह है जो हर महीने में अपनी राशि बदलते हैं. चंद्र ग्रह 54 घंटे यानी कि करीब ढाई दिन में अपनी राशि बदलता है. वहीं, दूसरी तरफ शनि को अपनी राशि बदलने में तकरीबन ढाई साल तक का समय लग जाता है. राहु और केतु 18 महीने में और बृहस्पति 12 महीने में अपनी राशि बदलता है. इस दौरान यह ग्रह अस्त उदय होने के साथ – साथ मार्गी और वक्री भी होते हैं. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि नए साल पर कौन सा ग्रह किस राशि में प्रवेश कर रहा है.
नए साल पर हो रहा है इन ग्रहों का राशि परिवर्तन
बृहस्पति: 24 नवंबर2022 से लेकर 22 अप्रैल 2023 तक गुरु मीन राशि में ही रहेंगे. जिसके बाद गुरु वक्री होकर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे.
शनि: शनि पहले से मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. 17 जनवरी को राशि परिवर्तन होगा. 3 फरवरी के बाद शनि कुंभ राशि में प्रवेश करने के बाद अस्त हो जाएगे.
राहु: राहु पहले से ही मेष राशि में मौजूद है, जो 30 अक्टूबर 2023 को अपनी राशि परिवर्तन करेंगे.
केतु: केतु ग्रह पहले से ही तुला राशि में मौजूद है, जो 30 अक्टूबर 2023 को अपनी राशि में परिवर्तन करने वाले है.
शुक्र: शुक्र ने 5 दिसंबर को धनु राशि में गोचर किया, इसके बाद वह 29 दिसंबर को मकर राशि में प्रवेश कर जाएगे.
बुध: 28 दिसंबर को बुध धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिसके बाद बुध वक्री हो जाएंगे और एक बार फिर से धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे.
मंगल: मंगल वक्री होकर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे, इसके बाद 13 मार्च 2023 को यह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे.
रवि: 16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर गए, इसके बाद नए साल पर सूर्य अपनी राशि में परिवर्तन करेंगे.
