13 जनवरी को मंगल करेंगे वृषभ राशि में गोचर, इन 3 राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

ज्योतिष | साल 2023 के पहले ही महीने में कई बड़े ग्रह गोचर कर रहे हैं. इनमें सूर्य, मंगल, शनि और शुक्र प्रमुख है. इन सभी ग्रहों के गोचर की वजह से जनवरी महीने में सभी राशियों के जातकों की जिंदगी काफी उथल-पुथल भरी रहने वाली है. प्रख्यात ज्योतिषी एम. एस लालपुरिया ने बताया कि 13 जनवरी को मंगल ग्रह गोचर कर रहे हैं. मंगल ग्रह मेष राशि से वृषभ राशि में गोचर करेंगे. यह गोचर कुछ राशि के जातकों के लिए वरदान साबित होगा तो कुछ राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ाएगा. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि किन राशियों के जातकों की किस्मत इस गोचर से चमकने वाली है.

Jyotishi

मंगल के गोचर से इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

वृषभ राशि: मंगल के गोचर से वृषभ राशि के जातकों को काफी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. जिस भी कार्य में आप हाथ डालेंगे, आपको सफलता हासिल होगी. व्यापार करने के लिए भी मौजूदा समय काफी बढ़िया है. अचानक से पैसे मिल सकते हैं. सरकारी जॉब के लिए तैयारी कर रहे छात्रों को भी कामयाबी मिलेगी.

यह भी पढ़े -  बुध- सूर्य युति का असर, करियर में मिलेगा बूस्ट; इन राशियों को बड़ा लाभ

सिंह राशि: मंगल के राशि परिवर्तन की वजह से इस राशि के जातकों को भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. कुछ वाद- विवादों की वजह से मानसिक चिंता बढ़ सकती है. प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए स्तिथि काफी अनुकूल रहेगी, प्रमोशन भी मिल सकता है. आप के मान- सम्मान में वृद्धि होगी.

वृश्चिक राशि: 13 जनवरी को होने वाले राशि परिवर्तन से इस राशि के जातकों को काफी शुभ परिणाम प्राप्त होंगे. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बढ़िया होने वाली है, मौजूदा समय व्यवसाय के लिए काफी बढ़िया है. किसी नए प्रोजेक्ट में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. करियर में भी आपको सफलता हासिल होगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.