झज्जर में सड़क दुर्घटना में सेना के जवान की मौत, परिजनों ने बेटे का किया अंगदान

झज्जर | मकर संक्रांति का दिन गांव एमपी माजरा और परिवार के लिए बहुत दुख भरा रहा क्योंकि गांव में भारतीय सेना में तैनात एक जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. बता दें कि अमित डबास (25) आर्मी में 2021 में ही ज्वाइन किया था जो 8 तारीख को झज्जर में सड़क हादसे का शिकार हो गए थे. जिन्हे तत्काल रोहतक और फिर आरआर होस्पिटल दाखिल कराया गया थ. बाद में सूचना मिली कि उन्होनें दम तोड दिया. मकर सक्रांति के दिन उनका अंतिम संस्कार हुआ. इस दौरान ग्रामीणों के आंखें भी नम हो गई.

Jhajjhar Jawan Shahid

पूरे सम्मान के साथ हुई अंतिम विदाई

आर्मी के स्टाफ ने उनका पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया और गांव के सभी मोजिज लोगों ने नम आंखों से अपने लाडले को अंतिम विदाई दी. एक नौजवान का जाना पारिवारिक क्षति तो है ही देश की सेवा में भी इस होनहार जवान को याद किया जाता रहेगा.

यह भी पढ़े -  हंगरी में भारत का जलवा, अमन सहरावत ने जीता गोल्ड; पहले ही दिन आए 3 मेडल

बेटे का किया अंगदान

वहीं, आरआर हॉस्पिटल में अमित के पिता रमेश डबास ने अमित डबास के अंग दान किए ताकि देश के अन्य फौजियों या किसी को भी जीवन दान मिल सके और जीवन तो आर्मी को समर्पित था. अब उनके अंग भी किसी के शरीर का अंग बनकर जीवन देंगे. माता-पिता द्वारा अंगदान किए जाने के बाद उनकी खूब चर्चा हो रही है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.