हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने किया बड़ा ऐलान, इस गांव में होगा ITI का निर्माण

पंचकूला | हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने कनौली गांव में ITI स्थापित करने की घोषणा की. हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने घोषणा की कि पंचकूला के गांव कनौली में एक नया आईटीआई स्थापित किया जाएगा. इस आईटीआई के बनने से विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण लेकर युवा रोजगार प्राप्त कर सकेंगे.

GUPTA

जल्द निर्माण कार्य होगा शुरू

गुप्ता प्रखंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय बरवाला में प्रखंड समिति बरवाला अध्यक्ष राजीव राठौर एवं उपाध्यक्ष विनोद के शपथ ग्रहण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि वह जल्द ही आईटीआई भवन का शिलान्यास करेंगे. जिसके बाद जल्द- से-जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.

रोजगार के नए अवसर होंगे पैदा

उन्होंने कहा कि आईटीआई के गठन से छात्र 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आईटीआई में विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे. जिससे उनके लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-73 के बनने से बरवाला व आसपास के क्षेत्रों में विकास की नई हवा आई है और यहां बड़ी- बड़ी परियोजनाएं लगाई जा रही हैं, जिससे इस क्षेत्र के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़े -  SPO Panchkula Jobs: पंचकूला में निकली स्पेशल पुलिस ऑफिसर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन

दूर होगी ये समस्या

इस मौके पर गुप्ता ने यह भी घोषणा की कि बरवाला में सीवरेज की समस्या को दूर करने के लिए जल्द ही सीवरेज डालने का काम शुरू किया जाएगा. इस संबंध में राज्य सरकार से आवश्यक स्वीकृति प्राप्त कर ली गई है. इसके अलावा, बरवाला स्कूल में 8 करोड़ रुपये की लागत से भवन की दूसरी मंजिल का निर्माण कार्य अगले माह से शुरू हो जाएगा.

ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर एसडीएम ममता शर्मा, बीडीपीओ बरवाला विशाल पराशर, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, पार्षद हरेंद्र मलिक, मंडल अध्यक्ष गौतम राणा, उपाध्यक्ष सुशील सिंगला, मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, बरवाला सरपंच ओम सिंह राणा, पूर्व सरपंच बलजिंद्र गोयल, राजबीर बतौद, बाल सिंह राणा, ब्लॉक कमेटी सदस्य, बरवाला ब्लॉक के गांवों के सरपंच सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.