22 जनवरी को शुक्र करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशि के जातकों का होगा भाग्योदय

ज्योतिष | शुक्र ग्रह को ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धन, ऐश्वर्य, सुख, आभूषण, भौतिक सुख- सुविधाओं का कारक माना जाता है. शुक्र के राशि परिवर्तन से सभी राशि के जातकों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा. बता दें कि जनवरी महीने की 22 तारीख को शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जहां पर शनिदेव पहले से ही विराजमान है. शनि और शुक्र के बीच मित्रता का भाव है. शुक्र के राशि परिवर्तन की वजह से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है.

Jyotishi

आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे. दरअसल, शुक्र मकर राशि से निकलकर 22 जनवरी रविवार को शाम 4:03 पर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इस राशि में शुक्र 15 फरवरी को रात 8:12 तक रहेंगे. इसके बाद, वह मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे.

22 जनवरी से इन राशि के जातकों के चमकेगी किस्मत

मेष राशि: शुक्र के गोचर की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी. यदि आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो मौजूदा समय आपके लिए काफी अच्छा है. नौकरी में भी लाभ मिलेगा. इसके साथ ही, आय के नए स्त्रोत भी खुलेंगे.

यह भी पढ़े -  बुध- सूर्य युति का असर, करियर में मिलेगा बूस्ट; इन राशियों को बड़ा लाभ

मिथुन राशि: शुक्र के राशि परिवर्तन से इस राशि के जातकों का भाग्योदय होगा, नौकरी में आपके काम को देखते हुए पदोन्नति मिल सकती है. मौजूदा समय आपके करियर के लिए काफी अच्छा है.

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का गोचर फायदेमंद साबित होगा, कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी. इसके साथ ही, पिछले काफी समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे.

मकर राशि: शुक्र के गोचर की वजह से इस राशि के जातकों के जीवन में तमाम तरह की खुशियां आएंगी. लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे लोगों का इंतजार भी अब खत्म हो जाएगा.

कुंभ राशि: शुक्र का गोचर इस राशि के जातकों के लिए भी अच्छे परिणाम देगा. बिजनेस में आपको अपार सफलता मिलेगी, रुका हुआ धन मिलेगा. समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.