खेतों से होगी बम्पर कमाई, बस मार्च और अप्रैल के महीनों में कर लें इन सब्जियों की खेती

नई दिल्ली | अगर आप किसान हैं और सब्जी की खेती (Farming) करते हैं, तो मार्च और अप्रैल के महीने आपके लिए खास होने वाले हैं. इन महीनों में अगर आप 5 प्रकार की सब्जियों की खेती करते हैं, तो 55 से 65 दिनों के अंदर लाखों रुपये का मुनाफा कमा सकते हैं. बता दें कि वर्तमान में देश के अलग- अलग हिस्सों में रबी फसलों की कटाई चल रही है. गेहूं, चना और सरसों को मुख्य अनाज की फसल माना जाता है, जिन्हें देश के ज्यादातर इलाकों में लगाया जाता है.

Bagwani Kheti Kisan Agriculture

कुछ समय खाली रहता है खेत

रबी की फसल में सरसों की कटाई और कढ़ाई फरवरी के आखिरी हफ्ते में जोरों से शुरू हो जाती है. वहीं, गेहूं की कटाई अप्रैल के पहले हफ्ते से शुरू होकर महीने के आखिर तक चलती है. इन फसलों की कटाई के बाद खेतों को अगली फसल के लिए तैयार किया जाता है, जिसके बाद खरीफ फसल की बुवाई शुरू होती है. इसी क्रम में धान, मक्का, ज्वार, बाजरा, कपास, मूंगफली और सोयाबीन की बुआई जून- जुलाई में मानसून के दौरान की जाती है. इसी बीच खेत कुछ समय के लिए खाली रहता है.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

सब्जी की खेती से मिलेगा बढ़िया मुनाफा

मार्च और अप्रैल के महीनों में कई प्रकार की सब्जियों की खेती की जा सकती है, जिससे अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है. इन महीनों में सब्जियों की बाजार में मांग अधिक रहती है, जिससे इनके दाम भी अच्छे मिलते हैं. अगर किसान इस दौरान अलग- अलग प्रकार की सब्जियां उगाते हैं, तो 55 से 65 दिनों में उन्हें जबरदस्त फायदा हो सकता है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts