अंबाला में पुलिसकर्मी को लिफ्ट लेना पड़ा महंगा, पुलिस ने ID Card में लगे चिप की लोकेशन ट्रेक कर आरोपी को पकड़ा

अंबाला | हरियाणा के अंबाला शहर में डीएवी पुलिस स्कूल के सामने स्कूटी चालक से लिफ्ट लेना पुलिसकर्मी को महंगा पड़ गया. एक्टिवा सवार ने फोन करने की बात कहकर पुलिसकर्मी का मोबाइल छीन लिया और धक्का देकर भाग गया. हालांकि, पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रैक कर आरोपी को दबोच लिया. आरोपी की पहचान दीपू राणा के रूप में हुई है. पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

arrest

मूल रूप से सेक्टर-9 थाने के भिवानी के सुई गांव निवासी सिपाही प्रवींद्र कुमार ने बताया कि उसकी ड्यूटी जीआरपी पुलिस लाइन में है. मंगलवार दोपहर 3.45 बजे वह भिवानी जाने के लिए लाइन से निकले थे.

स्कूटी चालक से लिफ्ट मांगी

सिपाही ने बताया कि उसने पुलिस डीएवी स्कूल के पास एक स्कूटी चालक से लिफ्ट मांगी. उसने स्कूटी का नंबर भी नोट कर लिया था. अग्रसेन चौक पहुंचने से पहले उसने पीर बाबा टी प्वाइंट पर स्कूटी रोकी और कहा कि उसे सेक्टर-7 जाना है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: अंबाला को जल्द मिलेगी नए रिंग रोड की सौगात, 691 करोड़ से फर्राटेदार होगा सफर

फोन करने के लिए मोबाइल मांगा

शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह स्कूटी से उतरा तो कहने लगा कि अपने मोबाइल से एक नंबर डायल करो और बात करवाओ, उसका फोन काम नहीं कर रहा है. जैसे ही उसने फोन निकाला, स्कूटी चालक ने उसे धक्का दे दिया और उसका एमआई नोट 7 प्रो मोबाइल छीन लिया और उसे स्कूटी पर बिठाकर ले गया. इस दौरान उन्हें मामूली चोटें भी आई. पुलिस विभाग का पहचान पत्र मोबाइल के कवर में ही था. लोकेशन ट्रैक कर आरोपी को पकड़ा गया.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.