अंबाला | हरियाणा के अंबाला – दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर आजादी की पहली लड़ाई में शहीद होने वाले वीरो के सम्मान के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहीदी स्मारक तैयार किया जा रहा है. यह स्मारक उन सब शहीदों को समर्पित होगा, जिन्होंने 1857 की क्रांति में अपना बलिदान दिया था. लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा द्वारा हाल ही में इसका निरीक्षण भी किया है. इस स्मारक से संबंधित काफी काम पहले ही पूरा कर लिया गया है.
अंबाला में बनेगा शहीदी स्मारक
इस स्मारक में आने वाले हर व्यक्ति और पर्यटकों को स्वतंत्रता संग्राम की पूरी कहानियां और वीर शहीदों के बलिदान के बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी. इसके साथ ही, स्मारक में आजादी की लड़ाई कैसे लड़ी गई, अनसंग वीरों ने आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति कैसे दी इन सबका वर्णन भी किया गया है. इस शहीदी स्मारक में उन सभी शहीदों का विस्तार से वर्णन किया गया है.
युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत
इस स्मारक में डिजिटल प्रदर्शनों और ऑडियों अनुभवों के जरिए स्वतंत्रता संग्राम की महत्वपूर्ण घटनाओं को हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी में दर्शाया गया है. इससे इतिहास को समझने का एक नया आधुनिक अनुभव मिलेगा. यह शहीदी स्मारक आने वाली पीढियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनने के साथ- साथ पर्यटन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. अंबाला का यह ऐतिहासिक स्थान, जहां 1857 की क्रांति की पहली चिंगारी फैली थी, अब एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में पहचान बनाएगा.
