उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने लिया बड़ा फैसला, अब हर महीने बिजली बिल में आएगी 25 से 50 रुपए की कमी

अंबाला । उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए उपभोक्ताओं के हित में राहत भरा फैसला लिया है. बिजली विभाग ने फैसला लिया है कि अब हर महीने उपभोक्ताओं से बिजली बिल में मीटर किराए की वसूली नहीं की जाएगी. कनेक्शन जारी करते समय जो सिक्योरिटी फीस जमा होती है, अब उसी में मीटर किराए की वसूली की जाएगी. बिजली विभाग के इस फैसले से निश्चित तौर पर आम आदमी को हर महीने बिल में 25 से 50 रुपए की बचत होगी.

Electricity Board

बता दें कि अब तक बिजली निगम द्वारा लगाए गए मीटर का किराया उपभोक्ता से बिजली बिल में जोड़कर वसूला जाता था. अब इस फैसले से उपभोक्ताओं को बिजली मीटर के किराए के रूप में हर महीने लगने वाले चार्ज से निजात मिल सकेगी. इससे पहले मीटर का किराया 5-10 साल में पूरा होने के बावजूद भी बिजली निगम मीटर किराया वसूली जारी रखता था और आम आदमी इन सब बातों से बेखबर था.

बिजली विभाग के एक्सईएन सुखबीर सिंह ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विभाग के इस फैसले से उपभोक्ताओं के बिजली बिल में हर महीने 25 से 50 रुपए की कमी आएगी. उन्होंने कहा कि अब सीधे कनेक्शन सिक्योरिटी से ही मीटर किराए की वसूली कर ली जाएगी. बिजली विभाग लगातार समय-समय पर उपभोक्ताओं के हित में राहत भरें क़दम उठा रहा है जिसका फायदा भी उन्हें मिल रहा है.

वहीं बिजली विभाग के इस फैसले पर उपभोक्ताओं ने खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि 4-5 साल बीत जाने के बाद भी बिजली बिल में मीटर किराया जुड़ कर आता था. लेकिन अब बिजली निगम के इस फैसले से उपभोक्ताओं को राहत पहुंचेगी और उनका बिजली बिल कम हो जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.