ससुरालवालों के जुल्मो से हारी विवाहिता, 5 साल की बेटी के साथ निकला जहर

भिवानी । एक विवाहिता पति और ससुरालियों के जुल्मों को सहते सहते इस हद तक टूट गई की, उसने जान देना ही मुनासिब समझा. यह घटना हरियाणा के भिवानी जिले के गांव रोहनात की है. एक विवाहिता ने बुधवार देर रात अपनी 5 साल की बेटी के साथ जहर निगल कर आत्महत्या कर ली .

death

पति और ससुराल वालों से तंग आकर पत्नी ने की बेटी संग आत्महत्या 

बता दे कि मृतिका ने 2 पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने ससुरालवालों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है. इस मामले का तब पता चला जब महिला सुबह उठी ही नहीं. पति ने महिला को उठाने की कोशिश की,  तो देखा कि उसके मुंह से झाग निकल रहे हैं. वह अपनी पत्नी और बेटी दोनों को अस्पताल ले गया.  जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतिका की पहचान रवीना पुत्री धर्मवीर सिंह निवासी गांव बुगाना हिसार के रूप में हुई है.

जैसे ही मायके वालों को इस घटना का पता चला, वे बेटी और नातिन के शवों को हिसार ले आए. मायके वालों ने मृतक बेटी के पति अनीस और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए तंग करने का मामला दर्ज करवाया. मृतिका के पिता ने बताया कि ससुराल वाले अक्सर उसे दहेज के लिए तंग करते थे. उन्होंने ससुरालियों की मांगे पूरी भी की. लेकिन हर बार उनकी नई मांग बढ़ जाती थी. इन मांगों से तंग होकर ही उनकी बेटी ने यह कदम उठाया है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.