भिवानी में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 21 गांवों को मिलेगा उप- स्वास्थ्य केंद्रों का तोहफा

भिवानी | हरियाणा के भिवानी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का बुनियादी ढांचा मजबूत करने की दिशा में एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां जिला परिषद की ओर से 25 गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है. इन स्वास्थ्य केंद्रों के शुरू होने पर ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार, टीकाकरण, जच्चा- बच्चा देखभाल, पोषण परामर्श और योग संबंधी जानकारी जैसी सुविधाओं का लाभ अपने घर के आसपास मिल सकेगा. यहां पर डॉक्टरों और आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति होने पर लोगों को साधारण उपचार के लिए शहरों की भागदौड़ करने से छुटकारा मिलेगा.

CGHS Health Doctor Hospita

भिवानी में सुविधाओं का विस्तार

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुबीर ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से उप- स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है. इससे स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा बढ़ेगा और मरीजों को गांव में ही प्राथमिक उपचार सहित कई अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा मिलेगी. उन्हें छोटे-मोटे उपचार के लिए शहरों की ओर रूख नहीं करना पड़ेगा.

इन गांवों को मिलेगी सौगात

जिला परिषद की ओर से भिवानी जिले के जिन 21 गांवों में उप- स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है उनमें पातवान, मिताथल, लोहानी, गुजरानी, नूनसर, सांगवान, गोपालवास, बहल, चांग कलां, लेघा हेतवान, सीपर, मुंढाल कलां, मुंढाल खुर्द, घुसकानी, बड़सी जाटान, लोहारी जाटू, कुड़ल, गागड़वास, बड़सी-1, मंढाण, मंढाणा, चंदाबास, इंदीबाली, खानक और भेरा शामिल हैं.

जिले के प्रत्येक व्यक्ति को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले. इसके लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार ग्रामीण इलाकों तक किया जा रहा है. जल्द ही, जिले के 21 गांवों को उप- स्वास्थ्य केंद्रों की सौगात मिलेगी जिससे लोगों को घर के आसपास प्राथमिक उपचार का लाभ मिलेगा- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, भिवानी

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.