भिवानी के अतुल ने चमकाया हरियाणा का नाम, बिना कोचिंग हासिल की सुपरिटेंडेंट की नौकरी

भिवानी | हरियाणा के भिवानी जिले से शिक्षा के क्षेत्र में एक गौरवमई खबर सामने आई है. बता दें कि भिवानी जिले के गांव लालावास के रहने वाले 22 वर्षीय अतुल भारद्वाज ने बिना किसी कोचिंग के पहले ही प्रयास में SSC CGL परीक्षा पास कर ली और सुपरिटेंडेंड का पद हासिल किया. उसकी लगन और मेहनत ने यह साबित कर दिया कि सफलता के लिए कोचिंग की आवश्यकता नहीं होती.

Atul Bhardwaj Bhiwani

पूरे परिवार में शैक्षणिक माहौल

अतुल भारद्वाज ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कालेज से अर्थशास्त्र आनर्स में ग्रेजुएट की पढ़ाई पूरी की है. उनके पिता पवन शर्मा ट्रांसपोर्ट का काम करते है जबकि उनकी माता प्रवीन देवी हाउस वाइफ है. उनकी बड़ी बहन प्रीति शर्मा ने CBLU भिवानी से योगा मेंM.Sc की है और किरण शर्मा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में M.A. किया है. चाचा सोमबीर शर्मा रक्षा मंत्रालय में सीनियर ट्रांसलेटर के पद पर कार्यभार संभाले हुए है. इस प्रकार उनके परिवार का शैक्षणिक माहौल प्रेरणादायक रहा है. ऐसे माहौल ने अतुल को लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है.

8 घंटे की पढ़ाई

अतुल ने बताया कि उसने रोजाना 8 घंटे तक पढ़ाई की है. इससे पहले भी वह दो परीक्षाएं पास कर चुका है, लेकिन उसने ज्वाइन नहीं किया क्योंकि उनका लक्ष्य शुरू से ही बेहतर पद हासिल करना था, जिसको अब उसने पूरा कर दिखाया. उनकी यह सफलता साबित करती है कि सही रणनीति और लगातार अभ्यास से किसी भी प्रतियोगी परीक्षा को पास किया जा सकता है.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

अतुल की इस सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पुरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है. उनकी खासियत यह है कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है. उनकी इस उपलब्धि से युवाओं को यह प्रेरणा मिलती है कि सीमित साधनों के बावजूद सफलता हासिल की जा सकती है. खासकर इस सफलता से उनको संदेश मिलता है जो महंगी कोचिंग न ले पाने के कारण खुद को पीछे मानते है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.