भिवानी | रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. भिवानी जिले से प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ मेले (Mahakumbh Mela 2025) के दौरान उत्तर पश्चिम रेलवे ने कई महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि भिवानी- प्रयागराज रूट पर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है. 27 जनवरी से 3 फरवरी तक भिवानी से संचालित होने वाली ट्रेन नंबर 14118, प्रयागराज की जगह सिर्फ कानपुर सेंट्रल तक ही सफर करेगी.
रद्द ट्रेनों की सूची
- ट्रेन नंबर 12308, जोधपुर- हावडा एक्सप्रेस 28 जनवरी को रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 15633, बीकानेर- गुवाहाटी एक्सप्रेस 29 जनवरी को रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 22308, बीकानेर- हावडा एक्सप्रेस 02 फरवरी को रद्द रहेगी.
हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क
कैप्टन शशि किरण ने बताया कि इसी तरह 28 जनवरी से 4 फरवरी तक ट्रेन नंबर 14117, प्रयागराज की बजाय कानपुर सेंट्रल से भिवानी के लिए संचालित होगी. कुछ ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द किया गया है. ऐसे में रेलयात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी यात्रा की योजना इन बदलावों को ध्यान में रखते हुए बनाएं. विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है.
रेलसेवा टर्मिनल स्टेशन में बदलाव
- ट्रेन नंबर 14118, भिवानी- प्रयागराज एक्सप्रेस 27 जनवरी से 03 फरवरी तक भिवानी से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन प्रयागराज के स्थान पर कानपुर सेंट्रल तक ही संचालित होगी.
- ट्रेन नंबर 14117, प्रयागराज- भिवानी एक्सप्रेस 28 जनवरी से 04 फरवरी तक प्रयागराज के स्थान पर कानपुर सेंट्रल से भिवानी के लिए संचालित होगी.
देरी से प्रस्थान करेगी यह ट्रेनें
- ट्रेन नंबर 22308, बीकानेर- हावड़ा एक्सप्रेस 29 जनवरी को बीकानेर से अपने निर्धारित समय से 6 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी.
- ट्रेन नंबर 12495, बीकानेर- कोलकाता एक्सप्रेस 30 जनवरी को बीकानेर से अपने निर्धारित समय से 4 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी.
- ट्रेन नंबर 15631, बीकानेर- गुवाहाटी एक्सप्रेस 03 फरवरी को बीकानेर से अपने निर्धारित समय से 6 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी.
- ट्रेन नंबर 12308, जोधपुर- हावड़ा एक्सप्रेस 03 फरवरी को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 6 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी.
