आज जारी होंगे HTET परीक्षा के एडमिट कार्ड, 2 और 3 दिसंबर को होनी है परीक्षा

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की तरफ से हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) आयोजित की जाएगी. HTET की यह परीक्षा 2 और 3 दिसंबर को आयोजित होने जा रही है. बोर्ड की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक, HTET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 24 नवंबर 2023 यानि आज को जारी किए जाएंगे. एडमिट कार्ड में परीक्षा संबंधित जानकारी जैसे परीक्षा का समय, परीक्षा का स्थान, तिथि, उम्मीदवार का नाम, रोल नम्बर, फोटो, पता इत्यादि दिए गए होंगे.

HTET

ऑफिशल वेबसाइट से डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर पाएंगे. जिन अभ्यर्थियों ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है, वह अपने एडमिट कार्ड हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों के पास अपनी लॉगिन डिटेल्स होना आवश्यक है.

यह भी पढ़े -  दिव्यांग छात्रों के लिए खुशखबरी, शिक्षा के लिए 50 लाख रुपए तक लोन देगी हरियाणा सरकार

इस प्रकार रहेगा परीक्षा का शेड्यूल

बोर्ड की तरफ से जारी की गई सूचना के अनुसार, 2 दिसंबर कों दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक लेवल 3 का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद, अगले दिन 3 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक लेवल 2 की परीक्षा आयोजित की जाएगी. अंत में 3 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक लेवल 1 का पेपर आयोजित किया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.