मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आशा वर्कर्स करेंगी सीएम आवास पर प्रदर्शन: सुशीला

भिवानी | आशा वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर लंबित मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर चल रहा धरना बुधवार काे भी जारी रहा. धरने की अध्यक्षता हुकम कौर व संचालन जिला सचिव सुशीला ने किया. आशा वर्कर यूनियन जिला सचिव सुशीला देवी व सीटू नेता सुखदेव ने कहा कि भाजपा और जजपा सरकार आशा वर्करों की मांगों का समाधान नहीं कर रही है.

Aasha Workers

मुख्यमंत्री के ओएसडी कृष्ण बेदी ने मुख्यमंत्री के कोरोना से ठीक होने पर बातचीत का आश्वासन दिया था जिस कारण आशा वर्कर्स यूनियन ने हड़ताल को अब वापस ले लिया है. अब मुख्यमंत्री ठीक होकर राजनीतिक गतिविधियों में भी सक्रिय हो चुके हैं. मगर मुख्यमंत्री के साथ अब तक कोई बात नहीं हुई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 3 जिलों को बड़ी सौगात, गांवों में खुलेंगे नए स्वास्थ्य केंद्र; नहीं लगाने पड़ेंगे शहरों के चक्कर

सरकार का यही चाल-चलन रहा और 29 सितम्बर तक मीटिंग की डेट नहीं मिलती है तो 29 सितंबर को प्रदेश की आशा वर्कर्स मुख्यमंत्री के गृह निवास पर प्रदर्शन करेगी. इस अवसर पर रेखा, हुकम कौर, पूनम,,लक्ष्मी, पूजा, सुमन, सुशीला, नीलम बिमला, सुखदेव, जयप्रकाश परमार, विनोद सांगा, राजेश आदि शामिल रहे.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.