भिवानी मे चल रहा था गन्दा धंधा, बाहर से लाई गई तीन युवती और गेस्ट हाऊस का कारिंदा गिरफ्तार

भिवानी । औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस ने नए बस स्टैंड के पास एक गेस्ट हाउस में तीन युवतियों व एक युवक को गिरफ्तार किया है. बता दें कि युवक व युवतियों पर देह व्यापार करने का आरोप है. पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी है.

bhiwani sex racket news

पुलिस द्वारा की गई होटल में छापेमारी

पुलिस को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के पास बने एक गेस्ट हाउस में देह व्यापार करवाया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने 3 टीमों का गठन किया और गेस्ट हाउस में छापेमारी की. छापे के दौरान तीन युवतियों व एक युवक को गिरफ्तार किया जाए. दो युवती बिहार और एक युवती दिल्ली की रहने वाली है. 2 युवतियाँ 21 अप्रैल को व एक युवती 28 अप्रैल को गेस्ट हाउस में पहुंची थी. पकड़ा गया युवक गेस्ट हाउस का कारिंदा है. फिलहाल पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

यह भी पढ़े -  भिवानी वालों के लिए खुशखबरी, अब गड्ढों से मिलेगी राहत; 12 करोड़ से चमकेंगी दो अहम सड़कें
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.