खुशखबरी: त्यौहारी सीजन पर हरियाणा से होकर गुजरेगी 2 स्पेशल ट्रेनें, फटाफट चेक करें टाइमिंग व स्टॉपेज

भिवानी | हरियाणा में रेलयात्रा करने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. त्यौहारी सीजन पर अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) द्वारा कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, ताकि यात्रियों का सफर आरामदायक हो सकें. इसी कड़ी में भिवानी से अजमेर के बीच स्पेशल ट्रेन संचालित की जाएगी.

Train Railways

भिवानी- अजमेर स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 04733, भिवानी- अजमेर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 24 व 25 अक्टूबर को भिवानी से सुबह 8.20 बजे रवाना होकर शाम 4.55 बजे अजमेर पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04734, अजमेर- भिवानी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 24 व 25 अक्टूबर को अजमेर से शाम साढ़े 5 बजे रवाना होकर रात 2.40 बजे भिवानी पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चरखी दादरी, झाडली, कोसली, जाटूसाना, रेवाड़ी, अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, श्रीमाधोपुर, रींगस, फुलेरा, नरेना व किशनगढ़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

ट्रेन नंबर 09601, उदयपुर सिटी- दिल्ली सराय स्पेशल ट्रेन 26 अक्टूबर को उदयपुर सिटी से सुबह साढ़े 10 बजे रवाना होकर शाम सवा 7 बजे जयपुर और अगले दिन अल सुबह 2.20 बजे दिल्ली सराय पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09602, दिल्ली सराय- उदयपुर सिटी स्पेशल 27 अक्टूबर को दिल्ली सराय से सुबह 5 बजे रवाना होकर 11.40 बजे जयपुर से रवाना होते हुए उसी दिन रात 9.20 बजे उदयपुर पहुंचेगी.

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अजमेर, किशनगढ़, नरेना, फुलेरा, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट सहित कई स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में 2 थर्ड एसी, 8 द्वितीय शयनयान, 4 जनरल कोच और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 16 कोच लगाए जाएंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.